कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। रक्षा संपदा विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन खाली कराने वाले भारत सरकार के शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा को लखनऊ में सम्मानित किया गया। वह एनआईए के भी शासकीय अधिवक्ता हैं। लखनऊ में रक्षा संपदा अधिकारी प्रोमिला जायसवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। रक्षा विभाग की जमीनों को खाली कराने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। शासकीय अधिवक्ता ने रक्षा संपदा विभाग की चौबेपुर स्थित 62 बीघा जमीन का केस जीता और उसे खाली भी कराया। इसके साथ ही मालरोड स्थित हीरा पन्ना गेस्ट हाउस की जमीन भी उन्होंने खाली कराई। एलआईसी के कब्जे में करीब 500 वर्गगज की संपत्ति भी उन्होंने खाली कराई। कानपुर कैंट के आठ बंगलों का केस भी उन्होंने जीता। अधिवक्ता के मुताबिक इन्हें भी खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.