जमीन खाली करने के विवाद में मां-बेटे को बेरहमी से पीटा
बुलंदशहर, मार्च 21 -- कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के गांव सैंमली में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक युवक और उसकी वृद्ध मां पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव सैंमली निवासी किशनपाल पुत्र स्व.मलखान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर उनके ही परिवार के सुरेश, अशोक, देवेंद्र, उमेश और दयावती ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और वहां अपने वाहन व सामान रखते हैं। किशनपाल का आरोप है कि उन्होंने कई बार जमीन खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपी पक्ष सुनने को तैयार नहीं था। पीड़ित के अनुसार, 17 मार्च की शाम जब उन्होंने पुनः अपनी जमीन खाली करने की बात कही, तो आरोपी आगबबूला हो गए। गाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.