नोएडा, जुलाई 21 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन खरीद पर सबसे अधिक 1741 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस रकम से क्षेत्र में नए सेक्टरों में जमीन खरीदी गई। इसके अलावा सबसे अधिक राजस्व प्राप्ति मिक्स लैंड योजना में हुई। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 जून तक 640 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल प्राप्ति 1371.75 करोड़ रुपये रही, जो 114.33 प्रतिशत अधिक है। वहीं, विशेष रूप से औद्योगिक और मिक्स लैंड योजना के तहत कुल 660.14 करोड़ के राजस्व प्राप्ति हुई, जो पूरे वर्ष के इस मद में बजट का 47.5 प्रतिशत रहा। वहीं, बात करें कुल व्यय की तो वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 जून तक का कुल व्यय 944.80 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह 2,101.96 करोड...