वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। पांडेयपुर के महेन्द्र कुमार से जमीन खरीद के नाम पर करीब 32.20 लाख की ठगी में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह सरकारी सेवा में थे। वर्ष 2024 में सेवानिवृत्ति के बाद जमीन खरीदने के लिए हरहुआ के रवि कुमार से संपर्क किया। लोहान में जमीन दिलाकर 32.20 लाख रुपये लिए। कचहरी में बैनामा कराया गया। कब्जा लेने पहुंचे तो जमीन दूसरे की निकली। पुलिस ने रवि समेत अन्य पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...