प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिलीपपुर के चौखड़ा गांव के जंगल में सई नदी किनारे टैक्सी चालक की उसके वकील ने ही जमीन के रुपये हड़पने के लिए गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वकील को चिह्नित कर लिया। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी हासिम अली के 30 वर्षीय बेटे आशिफ अली की दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सई नदी किनारे चौखड़ा जंगल में पगडंडी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के भाई आरिफ ने पत्नी से विवाद बताया कि लेकिन उसने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। दिलीपपुर एसओ बलराम सिंह, एसआई सारिका, रमिल कुमार, अनुपम पटेल, स्वॉट टीम प्रभारी अमित चौरसिया, दिनेश सिंह, मोहित रा...