जमीन खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप
रुद्रपुर, जून 6 -- सितारगंज, संवाददाता। जमीन खरीद के नाम पर 30 लाख रुपये लेने के बाद न तो बैनामा कराने और न ही रकम लौटाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज, मारपीट की और तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। बहेड़ी, जिला बरेली यूपी निवासी मोहम्मद खालिद खां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने साथी फाजिल हुसैन के साथ ग्राम कुंवरपुर सिसैया निवासी इमदाद रसूल, शाहिद रसूल और शाबेज से करीब 10-11 बीघा भूमि खरीदने का सौदा किया था। यह भी पढ़ें- जमीन खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप आरोप है कि फरवरी 2023 में आरोपियों ने भूमि का बैनामा कराने के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो भूमि का बैनामा कराया गया और न ही रकम वापस की गई। खालिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.