बदायूं, अप्रैल 24 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर के गांव मिर्जापुर बेहटा में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने अपनी पैतृक भूमि पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसडीएम बिसौली से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी माता गंगादेवी के नाम दर्ज भूमि को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है, जिस पर वर्ष 2018 में चकबंदी न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था, लेकिन अभिलेखों में सुधार पूरी तरह नहीं हो सका। पीड़ित का कहना है कि 21 अप्रैल की रात कुछ लोग उनकी जमीन पर निर्माण सामग्री लेकर पहुंचे और काम शुरू करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- तहसील में कब्जा लेने पहुंचा वादकारी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य रुकवा दिया। उन्होंने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराकर कार्रवाई की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.