झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी (बबीना)बबीना थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कोर्ट के निर्देश के बाद भी गतिविधियां जारी रहने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी (न्यायिक), झांसी ने गुजरी 8 अप्रैल को संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया था। इसके अनुपालन को लेकर 10 अप्रैल को पुन: निर्देश भी जारी किए गए। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि आदेशों के बावजूद निर्माण एवं खुदाई कार्य जारी रखा गया। भूमि का स्वरूप बदला जा रहा है। जो न्यायालय की अवमानना है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। वहीं दूसरे पक्ष से ऋतिक सोनी ने बताया कि उन्होंने वैध दस्तावेजों के आधार पर भूमि क्रय की है और उनके अनुसार शिकायतकर्ता का उक्त जमीन से कोई संबंध नहीं है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.