फिरोजाबाद, मार्च 22 -- मोहल्ला खेड़ा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। मोहल्ला खेड़ा कनही महाराज की बगीची के पास एक बीघा जमीन पर शिवम यादव के बाबा छोटेलाल यादव ने अपनी जमीन बताते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप है रविवार को दूसरे पक्ष से रामप्रकाश, उनका बेटा गौतम निवासी नगला जलुआ काफी लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन पर पोल लगा रहे थे। इसके साथ ही जमीन पर बंधे हुए पशुओं को भी खोलकर भगाने का प्रयास किया। जमीन पर कब्जे की सूचना पर पहुंचे पहले पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। दोनो पक्षों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.