प्रयागराज, अप्रैल 13 -- जमीन के एक मामले में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एडीएम प्रशासन अपने कार्यालय में सुनवाई कर रही थीं। गहमागहमी के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर होने लगे। इस पर एडीएम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मामला चाका ब्लॉक का है। ददरी तालुका चाका के किसानों का आरोप है कि उनकी 70 बिस्वा जमीन का बैनामा गांव के एक व्यक्ति ने अपने नाम करवा लिया। महज पांच लाख रुपये दिए। शेष राशि बाद में देने की बात कही थी। जब रजिस्ट्री के दौरान धनराशि मांगी तो उसने बहाना बनाया। अब पैसा नहीं दे रहा है। गांव के अजीत सिंह किसानों को लेकर शिकायत करने सोमवार को एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा के पास पहुंचे। उसी वक्त वो व्यक्ति भी आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। किसी तरह मामला शांत हुआ। एडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस प्रकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.