जमीन को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झगड़ा, युवक की पीट-पीटकर हत्या
आगरा, मई 19 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के नगला ढक गांव में भूमि के विवाद को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में झगड़ा हो गया। राइफल की बटों, लाठी-डंडों से की गई मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक ने सोमवार की देर रात अलीगढ़ ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन विलाप करते हुए शव लेकर लौट आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भूमि विवाद का कारण थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला ढक में जमीन को लेकर विपिन का अपने तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। गत सोमवार की देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और राइफल की बट से हमला कर दिया। इस हमले में 30 वर्षीय विपिन समेत उसके दो बड़े भाई अवधेश व पिंकू घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.