जमीन को धोखे से अपने नाम कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध विधवा महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर महिला की कीमती जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सनोटा निवासी सरोज, जो दिवंगत देवेंद्र की पत्नी हैं, एक वृद्ध और विधवा महिला हैं। वह अपनी खेती की जमीन से गुजर-बसर करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ परेशानियों के कारण उन पर कर्ज हो गया था, जिसके चलते उन्होंने गांव के कुछ लोगों के कहने पर सिकंदराबाद निवासी कमरुद्दीन और गुलावठी निवासी हकीकत अली से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद, कमरुद्दीन और हकीकत अली ने सरोज पर ब्याज वसूलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और धमकियां दीं। ब्याज के डर से घबराकर सरोज ने उनकी बातों में आकर अपनी जमीन का 23 जनवरी 2024 को सिकं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.