फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- नवाबगंज। मोहल्ला नगला हीरा सिंह निवासी कृपाराम का गांव में ही कृषि योग्य खेत है। किसान का आरोप है कि मंगलवार सुबह गांव का ही एक युवक अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ उनके खेत पर पहुँच गया। खेत की मेड़बंदी को नुकसान पहुँचाते हुए वहां लकड़ियाँ गाड़ दीं और जमीन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करने लगे। जैसे ही कृपाराम को अवैध कब्जे की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुँचे और रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी भड़क गए । आरोप है कि जब किसान ने लकड़ियाँ हटाने को कहा, तो उक्त लोगों ने उन्हें घेर लिया और झगड़ा करने पर उतारू हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। घटना से भयभीत किसान कृपाराम ने थाने पहुँचकर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.