कटिहार, मई 9 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा सीमांकन कराने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप किया है। स्थानीय निवासी अवधेश कुमार, राजकिशोर मंडल, नवल किशोर दूबे, किशोर यादव ने प्रमंडलीय आयुक्त को दिए मांग पत्र में कहा है कि उक्त विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय के रूप में परिणत किया है। विद्यालय की जमीन को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी मांग पत्र दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जमीन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश विद्यालय प्रधान को दिया। यह भी पढ़ें- कदवा में विद्यालय विस्थापन के विरोध में ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.