जमीन के हिस्से के विवाद को लेकर कराई गई पैमाइश
बागपत, जून 4 -- दाहा। बोपुरा गांव में जमीन के हिस्से को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार को तहसील बड़ौत से राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। गांव निवासी यूसुफ पुत्र गबरु ने एसडीएम बड़ौत से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उसके भाइयों ने अपने हिस्से की जमीन के साथ-साथ उसके हिस्से की कुछ भूमि भी साबिर नामक व्यक्ति को बेच दी है। आरोप है कि उक्त भूमि पर साबिर ने कब्जा भी कर लिया है। शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने का आरोप टीम में राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता तथा लेखपाल धर्मेंद्र कुमार और सचिन कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर संबंधित भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.