जमीन के हिस्से के लिए लाठी-डंडे से प्रहार कर मां को मार डाला
गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज/सिधवलिया, हमारे संवाददाता। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंग्राही गांव में सोमवार की देर शाम हिस्से के विवाद को लेकर एक बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। मृतका स्व. हरे कृष्णा सिंह की 60 वर्षीय पत्नी चंडी देवी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपित बेटे प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम चंडी देवी का सबसे छोटा बेटा प्रमोद सिंह जमीन में हिस्सेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.