गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने पहले पीड़िता से करोड़ों की जमीन का सौदा तय किया। फिर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई और अंत में उसी जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तिवारीपुर क्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी मुसर्रत परवीन पत्नी अनवर जमाल के अनुसार लगभग तीन वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात राजघाट क्षेत्र के बनकटी चक निवासी अनवर खुर्शीद खुसरो और उसके पुत्र फुरकान से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को 3663 वर्गफुट जमीन का आंशिक मालिक बताते हुए कहा कि 2375.34 वर्गफुट जमीन उनके हिस्से में है, जिसे वे बेचने के इच्छुक हैं। जमीन की कीमत 52 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.