प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ सभी घायल ई-रिक्शे से कोतवाली आए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पट्टी थाना क्षेत्र के नांदी गांव निवासी संजय यादव पुत्र रामबली का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह घर पर ही कुछ काम कर रहा था। तभी पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडा व सरिया लेकर हमला कर दिया। जब वह घर में भागा तो आरोपियों ने बीच-बचाव के लिए आए उसके पुत्र सागर, महक, खुशी, पत्नी मैना देवी को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सभी घायल ई-रिक्शे से कोतवाली आए। कोतवाल आनंदपाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.