जमीन के विवाद में ससुराल पक्ष का हमला, पिता-पुत्र घायल
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के मुसावली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और हंसिया से हमला कर दिया। दोनों घायलों का मेडिकल कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र चक्रपाण ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनके बेटे गोविंद कुमार का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गोविंद के साला, ससुर, सास, पत्नी समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रेम सिंह पर हंसिया से वार किया गया, जबकि गोविंद के हाथ और पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। घायलों ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर मेडिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.