बलिया, अप्रैल 23 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में गुरुवार की शाम सगे चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। कंधे के पास लगी गोली से किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने गोली के शरीर में फंसे होने के चलते वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के सुजायत गांव के बगहीं निवासी बब्बन सिंह का अपने छोटे भाई संजय सिंह से जमीन को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। बताया जाता है कि कहासुनी के बीच संजय ने कट्टा से अपने भतीजा 14 वर्षीय वैभव पुत्र बब्बन के उपर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर गोली किशोर के कंधे के पास लगी और लहुलूहान होकर गिर पड़ा। गोली चलते ही गांव में हलचल मच गयी और लोग इध...