प्रयागराज, अप्रैल 15 -- एफसीआई रोड चाका गांव के समीप कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। शक्ति नगर में स्थित विवादित जमीन के मामले को लेकर जाम लगाया गया। जाम के चलते काफी देर राहगीर और स्कूली बच्चे भीषण गर्मी में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। नैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि विवादित एक भूखंड है, जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। उसे लेकर कुछ लोग इकट्ठा हुए थे। उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित यह भी पढ़ें- विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने पर विरोध, हंगामा यह भी पढ़ें- लखीसराय: स्कूल बसों के कारण शहर में बढ़ रहा जाम, गर्मी में लोग बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...