नोएडा, अप्रैल 19 -- दनकौर, संवाददाता। पारसौल गांव में जमीन के विवाद में युवती से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोसियों से उसका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पड़ोसी आए दिन झगड़ा करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। युवती के अनुसार शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बात बढ़ने पर मारपीट करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ अभद्रता की गई। घटना के बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकली और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर रविवार को आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.