फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी ओमप्रकाश दीक्षित ने जमीन विवाद में बेटे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बताया कि उसका पुत्र अभय प्रताप दीक्षित दो अप्रैल की शाम खेत से लौट रहा था, तभी राजेश दूबे उर्फ रज्जन ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए गर्दन पकड़ ली और किसी ठोस वस्तु से सिर पर वार कर दिया। हमलावर ने तमंचे की बट से कंधे पर भी चोट पहुंचाई। जमीन के एक प्लॉट के कब्जे के लिए आरोपी चार लाख रुपये की मांग कर रहा था और एक लाख रुपये पहले ही ले चुका है। शेष रकम न देने पर हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.