जमीन के विवाद में युवक को पीटा
बांदा, जून 5 -- नरैनी। जमीन के विवाद में युवक को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर निवासी संजय पुत्र बसंतलाल कुशवाहा ने थाना कालिंजर में दी गई तहरीर में बताया कि 3 जून की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी पार्वती के साथ खेत जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमीन बटाई पर लेन-देन के विवाद को लेकर गांव निवासी रामचरण के पुत्र ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से संजय को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी धमकाया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.