प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौंसा गांव निवासी 33 वर्षीय राम कृष्ण पाल को गांव के कुछ लोगों ने 28 फरवरी को जमीन के विवाद में गालियां देते हुए मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायल रामकृष्ण को सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित राम कृष्ण पाल की तहरीर पर पुलिस ने ऋषिराम पाल, पारस, शंकर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...