बलिया, जून 29 -- बांसडीह। इलाके के चांदपुर जमीन के विवाद में रविवार को मारपीट हो गयी। इस घटना में 70 वर्षीय रमावती देवी घायल हो गयीं। इस मामले में वृद्धा के पुत्र श्रवण साहनी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। श्रवण ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने पिटाई करने के साथ ही मेरी मां को धक्का देकर गिरा दिया। घायल महिला को पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News भूमि विवाद में मारपीट, 11 नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...