गंगापार, जून 22 -- थाना क्षेत्र के दोहथा गांव निवासी बैजनाथ पुत्र लालचंद्र ने थाने में तहरीर दी कि घर कब्जा करने की नीयत से विपक्षी लाल बहादुर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने लगे। विरोध करने पर विपक्षी दीनानाथ, मंजू देवी, लाल बहादुर, श्याम अली व योगेश कुमार गालियां देते हुए घर में घुस आये। आरोपियों ने परिवार की शांती देवी, नौरंगी देवी, रंजना कुमारी, राजकुमारी व वादी के पिता लालचंद्र को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...