जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव का आरोप
हरदोई, जून 22 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के मलवा अखबेलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। निर्मल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी जमीन में कुछ लोगों ने जबरन बिजली के पोल गड़वा दिए। विरोध करने और जमीन की नाप कराने पहुंचने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलाए गए और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। बचाव में आई बहन आरती यादव को भी धमकाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.