प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- गौरा। नरायनपुरकला गांव में दो पक्ष में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से अनूप कुमार, दूसरे पक्ष से अमरावती, अनीता देवी घायल हुई। घायलों को गौरा अस्पताल लाया गया है। जिसमें से एक पक्ष से अनूप दूसरे पक्ष से अमरावती को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया है। घटना की तहरीर फतनपुर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...