प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के राम किशुन का पुरवा पटना गांव निवासी देवेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 मार्च को दोपहर में मकान का निर्माण कराते समय मोहल्ले की महिलाएं पहुंची और उसकी नींव में मिट्टी डालकर बंद करने लगी। विरोध करने पर उसको मारा पीटा, ईंट पत्थर बरसाए। जिससे उसकी मां नगरहिन गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चली गईं। पीड़ित देवेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुंडहिन, अनिल की पत्नी, सुनील की पत्नी, मिठाईलाल की पत्नी, अमर बहादुर की पत्नी, श्याम लाल की पत्नी, राजू यादव की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.