प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। दीवार गिराने से मना करने पर आरोपियों ने प्रधान समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें सभी घायल हो गए। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के प्रधान बाबूलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। 12 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे उसकी पक्की दीवार को गांव के ही कुछ लोग गिराने लगे। उसकी बेटी पूजा देवी ने दीवार गिराने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए रॉड, लाठी से उसे पीट दिया। जिससे वह मरणासन्न होकर गिर गई। बाबूलाल, पत्नी तारा देवी, बेटा मनोज कुमार, हरिहर, अक्षय आदि बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित प्रधान बाबूलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.