प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोकैयापुर गांव निवासी कलावती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 जून की सुबह करीब सात बजे जमीन के विवाद में गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। गालियां देते हुए उसको पीटने लगे, उसका बेटा मोनू बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता कलावती की तहरीर पर पुलिस ने संदीप कुमार, मंदीप कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, रती पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, पांच पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...