प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- कुंडा कोतवाली के मझिलगांव निवासी सबीना बानो पत्नी मुर्शीद आलम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि सात मई की शाम करीब 3.30 बजे अपनी जमीन पर ट्रैक्टर से जोताई करा रही थी। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे, रॉड लेकर पहुंचे और खेत की जोताई कराने से मना करने लगे। उसने खेत जोताई बंद नहीं कराई तो वे गाली देते हुए राड से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। पीड़िता सबीना बानो की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम खान, गुड्डू खान, वफातुल, रुकसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...