गंगापार, मई 30 -- जमीन के विवाद में चार आरोपियों ने गाली देते हुए महिला को पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासिनी विमला देवी पत्नी तेज बहादुर ने थाने में तहरीर दी कि उसकी सास भैंस चराने गई थीं। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान पड़ोसी कमला प्रसाद, संतोष कुमार, पवन और सुंदरी पत्नी कमला प्रसाद ने उनकी बैनामा वाली जमीन पर टीन शेड चढ़ाने लगे। जब विमला ने विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने गाली देते हुए उसे पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...