जमीन के विवाद में महिला को पीटकर किया घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- रखहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खूंझीकला निवासी निधि गौड़ ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि रविवार रात जमीन की रंजिश में जेठ बृजेश गौड़ घर में घुसकर गाली दे रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में पीड़िता की आंख, नाक पर गंभीर चोट आई। परिजन बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने घायल महिला निधि की तहरीर पर थाना क्षेत्र के खूंझीकला निवासी जेठ बृजेश गौड़, मालती, विपिन कुमार, रिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- भूमि संबंधी विवाद में महिला से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.