बदायूं, जून 15 -- जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कादरचौक थाना क्षेत्र के भूड़ा भदरौल गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले जमीन को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। यह भी पढ़ें- जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों की जंग का वीडियो वायरल मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने...