लखीमपुरखीरी, जून 5 -- फूलबेहड़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लठिया गांव में गुरुवार रात जमीन के विवाद के चलते एक युवक को उसके ही भाई ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसहामाफी के मजरा लठिया गांव में गुरुवार रात मनोहर लाल (36) पुत्र श्रीराम को गोली मार दी गयी। आरोप है मनोहर खेत में काम कर रहा था तभी उनके भाई मुंशी पुत्र श्रीराम तथा कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान मनोहर को गोली मार दी जो उसके पेट में जा लगी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनोहर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार क...