फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। राधानगर थाना के शहजादेपुर गांव में पांच दिन पूर्व जमीन विवाद में भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के बड़े भाई, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।गांव निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र को नौ मार्च को जमीन के विवाद को लेकर उसके बड़े भाई ज्ञान, भाभी सरस्वती, भतीजी और भतीजे ने मिलकर ईंट और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर घायल नरेंद्र को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से भी कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.