जमीन के विवाद में बैंक कर्मी से मारपीट, पांच पर आरोप
इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के कुशगवां अहिरान गांव निवासी शेर सिंह ने जमीन विवाद की रंजिश में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की निवाड़ी शाखा में अस्थायी मैसेंजर हैं। सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय आरोपितों ने कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग गए। पीड़ित का कहना है कि जमीन विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.