प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े से हमला किया, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी श्रीकांत दुबे ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पड़ोसी राम शिरोमणि आबादी की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर पति-पत्नी और दो अन्य लोगों ने उन्हें पकड़कर लाठी डंडा से मारा पीटा। राम शिरोमणि की पत्नी ने फावड़े से सिर पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। बचाव के दौरान फावड़ा बाएं हाथ लग गया, जिससे फ्रैक्चर हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.