बदायूं, अप्रैल 18 -- सहसवान कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बारात में युवक के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। मामला गांव खैरपुर खैराती का है। यहां के रहने वाले गुफरान पुत्र अबरार हुसैन ने बताया कि उसने अपने सहखातेदारों के साथ कुछ माह पहले जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि अरमान, सिमाल, तालिब पुत्रगण सुल्तान तथा रिहान, बिलाल, अमन पुत्रगण बहारे आलम इस जमीन को लेकर रंजिश मानते हैं और कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 12 अप्रैल की रात वह गांव कोल्हार में एक बारात में गया था, जहां अरमान ने पीछे से पकड़कर गिरा दिया और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लात-घूसों व डंडों से मारपीट की।शोर सुनकर मौजूद लोगो...