रायबरेली, मई 2 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के झबरा जगतपुर गांव में शनिवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर एक युवक घायल हो गया है। आरोप है कि गोली लगने से युवक जख्मी हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पीड़ित की ओर से इस मामले में कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। क्षेत्र के झबरा जगतपुर गांव के रहने वाले अमरेंद्र सिंह पुत्र संतबख्श सिंह शनिवार को जमीन को लेकर हुए विवाद में जख्मी हो गए। आरोप है कि बाएं हाथ की अंगुली में गोली लगने से वह घायल हुआ है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रूद्र पाल सिंह और अमरेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे अमरेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ गाय बांधने जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.