प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ डिहवा निवासी विशाल सिंह मंगलवार सुबह 9:30 बजे निर्माण कार्य करवा रहे थे। आरोप है तभी पड़ोसी ने बातचीत के लिए बुलाया। वह बातचीत कर ही रहे थे, तभी पड़ोसी ने परिवार के साथ लाठी, डंडा, सरिया लेकर विशाल के भाई विक्रम, चाचा शिवशंकर सिंह पर हमला कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। विक्रम सिंह के सिर बांके से वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विक्रम शिवगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गारापुर में शिक्षक हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। विशाल ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...