रामपुर, मार्च 15 -- क्षेत्र के गांव जगेसर में जमीन को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान विनोद कुमार और उनके बेटे निर्दोष कुमार पर हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि विनोद कुमार ने नवीगंज-टांडा मार्ग पर कुछ जमीन खरीद रखी है। आरोप है कि उसी जमीन पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर विनोद कुमार अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध किया।विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.