बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता जमीन के विवाद में महिला ने जेठ-जेठानी सहित दो अन्य पर गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला छोटीबाजार कालवनगंज निवासी प्रीती गुप्ता पत्नी प्रेमनारायन ने तहरीर दी है। बताया कि जेठ जगतनारायन पुत्र रामेश्वर प्रसाद, जेठानी शोभा ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की। उसे व परिवार के लोगों को मारने की धमकी दी है। बताया कि जमीन विवाद उनसे चल रहा है। जमीन के विवाद में ही वेद प्रकाश शर्मा व सचिन अग्निहोत्री ने मेरे जेठ व जेठानी को पीटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.