जमीन के विवाद में परिवार को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- बाघराय थाना क्षेत्र के देवरीहरदोपट्टी गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। 12 मार्च की सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन निर्माण करने लगे। उसकी मां शिवदुलारी, बहन बीनू देवी व भाई अरुण कुमार ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित कृष्ण कुमार की तहरीर पर अजय, अमन कुमार, पवन कुमार, कृष्ण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.