प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर लोहरौटी गांव में जमीन के विवाद में शनिवार सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया है।हथिगवां थाना क्षेत्र के लोहरौटी समसपुर गांव में राहुल सरोज और जियालाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह दोनों ओर से विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से 28 वर्षीय राहुल सरोज, उसकी 18 वर्षीय बहन सोनम और 17 वर्षीय रेशमा घायल हो गई। तीनों का सिर फट गया। दूसरे पक्ष से जियालाल के 14 वर्षीय पुत्र आजाद, 36 वर्षीय पत्नी सन्नू को चोटें आई है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.