जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 11 घायल
इटावा औरैया, जून 30 -- भरथना। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीनपुरा कुशना में ग्राम समाज की भूमि को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने सोमवार शाम हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट में बदल गई। मारपीट में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। एक पक्ष की विनीता देवी पत्नी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी दोनों बेटियां शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनकी बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में उनकी पुत्री निधि कुमारी और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.