प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी मो. नौशाद की 44 वर्षीय पत्नी नगमा फिरदौस को उसके देवर ने मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरी घटना में कोतवाली के बहादुर का पुरवा गांव निवासी अमित यादव के 25 वर्षीय बेटे ऋषि यादव को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.