गंगापार, दिसम्बर 26 -- जमीन बंटवारे को लेकर चार आरोपियों ने गाली देते हुए देवरानी, जेठानी को गाली देते हुए पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बरहाकला ग्राम पंचायत के बबुरा गाँव निवासिनी बिटोला देवी ने थाने में तहरीर दी कि पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर लालजी बिंद व उनके बेटे जगदीश, विकास व विक्रम ने उसे व बीच बचाव हेतु आयी उसकी देवरानी को गालियाँ देते हुए पीटा। पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल देवरानी व जेठानी की डाक्टरी जांच व दवा सीएचसी मांडा में करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.